सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री हनुमान चालीसा। हनुमान चालीसा ।। Hanuman Chalisa PDF ।।हनुमान चालीसा हिंदी में ।। हनुमान चालीसा लिखित में ।।11 बार हनुमान चालीसा ।।Hanuman Chalisa - Verse by Tulsidas

 श्री हनुमान चालीसा । Shree Hanuman chalisa In Hindi \ हनुमान चालीसा  ।। Hanuman Chalisa PDF ।।हनुमान चालीसा हिंदी में ।।  हनुमान चालीसा लिखित में ।।11 बार हनुमान चालीसा ।।Hanuman Chalisa - Verse by Tulsidas 

भारतीय हिंदू धर्म में भगवान हनुमान जी की पूजा किया जाता है, डर और कष्ट दूर भगाने के लिए काफी  पूजा किया जाता है, भगवान हनुमान को भारत ही नहीं विदेशों में भी पूजा किया जाता है, वानर जाति से संबंध रखने वाले भगवान हनुमान भगवान राम के परमभक्त हैं। भगवान हनुमान जी को शक्तिमान माना जाता है, ऐसी मान्यता है कि जो कोई सच्चे मन से हनुमान जी की चालीसा का पाठ करता है उनको कभी भी भय आदि  नहीं सताते हैं,बिगट समय में हनुमान चालीसा का पाठ करने से काल तक टल जाता है,आइए हम सभी मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और इसे कंठस्थ याद करें।


       ।। दोहा।।

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुर सुधारी।

बरनऊं  रघुवर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।।

बुद्धिहीन  तनु  जानिके, सुमिरौं पवन -  कुमार।

बल बुद्धि विद्या देहु मोहिं , हरहु कलेश विकार।।

          ।।  चौपाई।।

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर।

जय कपीस तिहुं लोक उजागर।।

राम दत अतुलित बल धामा।

अंजनी पुत्र पवनसुत नामा।।

महावीर विक्रम बजरंगी।

कुमति निवार सुमति के संगी।।

कंचन वरण विराज सबेसा।

कानन कुंडल कुंचित केसा।।

हाथ बज्र और ध्वजा बिराजे।

कांधे मूंज  जनेऊ  साजे।।

शंकर सुवन केसरी नंदन।

तेज प्रताप महा जग बन्दन ।।

विद्यावान गुणी अति चतुर।

राम काज करिबे को आतुर।।

रामचरित्र सुनिबे को रसिया।

राम लखन सीता मन बसिया।।

सूक्ष्म रुप धरि सियहिं दिखावा।

विकट रुप धरि लंक जरावा।।

भीम रूप धरि असुर संहारे।

रामचन्द्र जी के काज संवारे ।।

लाय संजीवन लखन जियाये ।

श्री रघुवीर हरषि उर लाये।।

रघुपति किन्हीं बहुत बड़ाई।

तुम मम प्रिय भरतहि  सम भाई।।

सहस बदन तुम्हरो यस गावैं।

अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं।।

सनकादिक ब्रह्मादि मनीसा ।

नारद सारद सहित अहीसा ।।

यम कुबेर दिगपाल जहां ते ।

कवि कोविद कहि सके कहां ते ।।

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हां ।

राम मिलाय राजपद दीन्हा ।।

तुम्हरो मन्त्र विभीषन माना ।

लंकेश्वर भए सब जग जाना ।।

युग सहस्त्र योजन पर भानू ।

लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।।

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं ।

जलधि लांघि गए अचरज नाहीं ।।

दुर्गम काज जगत के जेते ।

सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते ।।

राम दुआरे तुम रखवारे ।

होत न आज्ञा बिनू पैसारे ।।

सब सुख लहै तुम्हारी सरना ।

तुम रक्षक काहू को डरना ।।

आपन तेज सम्हारो आपै ।

तीनों लोक हांक ते कांपै ।।

भूत पिशाच निकट नहिं आवे ।

महावीर जब नाम सुनावै ।।

नासै रोग हरै सब पीरा ।

जपत निरंतर हनुमत बीरा ।।

संकट ते हनुमान छुड़ावै ।।

मन क्रम वचन ध्यान जो लावै ।।

सब पर राम तपस्वी राजा ।

तिनके काज सकल तुम साजा ।।

और मनोरथ जो कोई लावै ।

सोइ अमित जीवन फल पावै ।।

चारों जुग परताप तुम्हारा ।

है परसिद्धू जगत उजियारा ।।

साधु संत के तुम रखवारे ।

असुर निकंदन राम दुलारे ।।

अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता ।

अस वर दीन जानकी माता ।।

राम रसायन तुम्हरे पासा ।

सदा रहो रघुपति के दासा ।।

तुम्हारे भजन राम को पावैं ।

जनम जनम के दुख बिसरावैं ।।

अंत काल रघुबरपुर जाई ।

जहां जन्म हरि भक्त कहाई ।।

और देवता चित्त न धरई ।

हनुमत सेइ सर्व सुख करई ।।

संकट कटै मिटै सब पीरा ।

जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ।।

जय जय जय हनुमान गोसाईं ।

कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ।।

जो सत बार पाठ कर कोई ।

झूटहिं बंदी महासुख होई ।।

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ।

होय सिद्धि साखी गौरीसा ।।

तुलसीदास सदां हरि चेरा ।

कीजै नाथ हृदय महं डेरा ।।

      ।।  दोहा ।।

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रुप ।

राम लखन सीता सहित,  हृदय बसहु सुर भूप ।।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अम्बे जी की आरती | जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी

जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी  अम्बे जी की आरती जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। मांग सिंदूर विराजत, टीको मृग मद को । उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्र बदन नीको ।। कनक समान कलेवर, रक्ताम्बार राजे । रक्तपुष्प गलमाला, कंठन पर साजै ।। केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी। सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःख हारी। कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति।। शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती ।। चण्ड मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे । मधु, कैटभ दोउ मारे, सुर-भयहीन करें ।। ब्राह्मणी ऊद्राणी मैया, तुम कमला रानी। आगम- निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरु। बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु ।। तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता । भक्तन की दुःख हरता, हुआ सम्पत्ति करता।। भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ।। कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालके...

काली मिर्च क्या है- Black Pepper

 काली मिर्च क्या है- Black Pepper काली मिर्च (पाइपर नाइग्रम) Piperaceae परिवार में एक फूल वाली बेल है, जिसकी खेती इसके फल के लिए की जाती है, जिसे पेपरकॉर्न के रूप में जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सुखाया जाता है और मसाले और मसाला के रूप में उपयोग किया जाता है। फल एक ड्रूप (स्टोनफ्रूट) है जो लगभग 5 मिमी (0.20 इंच) व्यास (ताजा और पूरी तरह परिपक्व), गहरा लाल है, और इसमें एक पत्थर होता है जो एक काली मिर्च के बीज को घेरता है। पेपरकॉर्न और उनसे प्राप्त पिसी हुई काली मिर्च को केवल काली मिर्च के रूप में वर्णित किया जा सकता है, या अधिक सटीक रूप से काली मिर्च (पका हुआ और सूखा कच्चा फल), हरी मिर्च (सूखे कच्चे फल), या सफेद मिर्च (पके फलों के बीज) के रूप में वर्णित किया जा सकता है। काली मिर्च भारत के मालाबार तट की मूल निवासी है, और मालाबार काली मिर्च की खेती वहाँ और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है। पिसी हुई, सूखी और पकी हुई काली मिर्च का उपयोग प्राचीन काल से, स्वाद के लिए और पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। काली मिर्च दुनिया का सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला...

हिंदू धर्म क्या है । निबंध

हिंदू धर्म क्या है। निबंध  भारत का सर्व प्रमुख धर्म हिंदू धर्म है, जिससे इसकी प्राचीनता एवं विशालता के कारण 'सनातन धर्म'  भी कहा जाता है। ईसाई, इस्लाम , बौद्ध धर्म,  जैन धर्म आदि धर्मों के समान हिंदू धर्म किसी पैगंबर या व्यक्ति विशेष द्वारा स्थापित धर्म  नहीं है।  बल्कि यह प्राचीन काल से चले आ रहे विभिन्न धर्मों, मतमतांरों , आस्थाओं एवं विश्वासों का समुच्चय है।  एक विकासशील धर्म होने के कारण विभिन्न कालों में इसमें नए नए आयाम जोड़ दिए गए । वास्तव में हिंदू धर्म उसमें  विशाल परिदृश्य वाला धर्म है की उसमें आदिम ग्राम देवताओं, भूत पिसाच, स्थानीय देवी-देवताओं, झाड़-फूंक, तंत्र मंत्र से लेकर त्रिदेव एवं अन्य देवताओं तथा निराकार ब्रह्म और अत्यंत गुढ़दर्शन तक- सभी बिना किसी अंतर्विरोध के समाहित है और स्थान एवं व्यक्ति विशेष के अनुसार सभी की आराधना होती है । वास्तव में हिंदू धर्म लघु एवं महान परंपराओं का उत्तम संबंध दर्शाता है । एक ओर इसमें वैदिक तथा पुराणकालीन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होती है, तो दूसरी ओर कापालिक और अवधूतों द्वारा भी अत्यंत भयावह कर्मकांडी...