सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करवा चौथ व्रत कथा विधि

करवा चौथ व्रत कथा- सरल हिंदी भाषा में इस ब्लॉग में बताया गया है इसमें व्रत की कथा, व्रत का विधान तथा 4 कहानियों एवं आरतियों सहित विस्तृत वर्णन किया गया है। यह माना जाता है कि इस व्रत का प्रभाव बहुत प्राचीन से है। यह व्रत सुहागिन स्त्रियां अपने पति के दीर्घायु के लिए करती हैं । तथा मनोकामना करती हैं उनका पति अच्छे स्वास्थ्य  और अच्छी जीवनशैली सुख में जीवन व्यतीत करें।



 करवा चौथ व्रत कथा।

 यह व्रत अति प्राचीन है। इसका प्रचलन महाभारत से पूर्व का है। यह व्रत सौभाग्वती महिलाओं के लिए उत्तम माना गया है। सामान्य मान्यता के अनुसार सुहागिनों इस व्रत को अपने सुहाग (पती) की दीर्घायु के लिए रखती हैं। कहा जाता है कि इसे पाण्डवों की पत्नी को पति ने भी किया था।


समय-

यह व्रत कार्तिक कृष्ण की चंद्रोदय चतुर्थी में किया जाता है।


व्रत की विधि-

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ करते हैं। सुहागन स्त्रियों के लिए यह बहुत ही श्रेष्ठ व्रत है। स्त्रियां इस व्रत को पति के दीर्घ जीवी होने के लिए करती हैं। इस दिन सुहागिन स्त्रियां चावल पीसकर दीवार को करवा चौथ बनाती हैं जिसे वर कहते हैं।

     इस करवा चौथ में पति की अनेक रूप बनाए जाते हैं तथा सुहाग की वस्तुएं, जैसी- चूड़ी , बिंदी, बिचुआ, मेहंदी और महावर आदि के साथ साथ दूध देने वाली गाय, करुआ बेचने वाली कुम्हारी, महावर लगाने वाली नाइन , चूड़ी पहने वाली मनिहारी, सात भाई और उनकी इकलौती बहन, सूर्य , चंद्रमा, गौरा गौरी पार्वती आदि देवी-देवताओं के चित्र बनाए जाते हैं।

          सुहागिन स्त्रियों को इस दिन निर्जल व्रत रखना चाहिए। रात्रि को जब चंद्रमा निकल आए, तब उसे अध्य देकर भोजन करना चाहिए । पीली मिट्टी की गौरव बनाकर उसकी पूजा करनी चाहिए।


नोट:- यदि दीवार पर करवा चौथ बनाने में कोई असुविधा हो तो करवा चौथ का चित्र बाजार से लाकर दीवार पर चिपकाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

काली मिर्च क्या है- Black Pepper

 काली मिर्च क्या है- Black Pepper काली मिर्च (पाइपर नाइग्रम) Piperaceae परिवार में एक फूल वाली बेल है, जिसकी खेती इसके फल के लिए की जाती है, जिसे पेपरकॉर्न के रूप में जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सुखाया जाता है और मसाले और मसाला के रूप में उपयोग किया जाता है। फल एक ड्रूप (स्टोनफ्रूट) है जो लगभग 5 मिमी (0.20 इंच) व्यास (ताजा और पूरी तरह परिपक्व), गहरा लाल है, और इसमें एक पत्थर होता है जो एक काली मिर्च के बीज को घेरता है। पेपरकॉर्न और उनसे प्राप्त पिसी हुई काली मिर्च को केवल काली मिर्च के रूप में वर्णित किया जा सकता है, या अधिक सटीक रूप से काली मिर्च (पका हुआ और सूखा कच्चा फल), हरी मिर्च (सूखे कच्चे फल), या सफेद मिर्च (पके फलों के बीज) के रूप में वर्णित किया जा सकता है। काली मिर्च भारत के मालाबार तट की मूल निवासी है, और मालाबार काली मिर्च की खेती वहाँ और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है। पिसी हुई, सूखी और पकी हुई काली मिर्च का उपयोग प्राचीन काल से, स्वाद के लिए और पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। काली मिर्च दुनिया का सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला...

अम्बे जी की आरती | जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी

जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी  अम्बे जी की आरती जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। मांग सिंदूर विराजत, टीको मृग मद को । उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्र बदन नीको ।। कनक समान कलेवर, रक्ताम्बार राजे । रक्तपुष्प गलमाला, कंठन पर साजै ।। केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी। सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःख हारी। कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति।। शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती ।। चण्ड मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे । मधु, कैटभ दोउ मारे, सुर-भयहीन करें ।। ब्राह्मणी ऊद्राणी मैया, तुम कमला रानी। आगम- निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरु। बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु ।। तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता । भक्तन की दुःख हरता, हुआ सम्पत्ति करता।। भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ।। कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालके...

संकट मोचन हनुमानाष्टक | संकटमोचन हनुमान अष्टक ।।हनुमान अष्टक स्तोत्र lyrics ।। संकट मोचन पाठ lyrics ।। संकटमोचन हनुमानाष्टक पाठ

 संकट मोचन हनुमानाष्टक । Sankat mochan hanuman ashtak | संकटमोचन हनुमान अष्टक ।।हनुमान अष्टक स्तोत्र lyrics ।। संकट मोचन पाठ lyrics ।। संकटमोचन हनुमानाष्टक पाठ      संकटमोचन हनुमानाष्टक हनुमान जी का एक महा मंत्र है जो कोई भी अपने सच्चे हृदय से हनुमान जी को याद करता है हनुमान जी के संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करता है उस भक्तों की समस्त कष्ट ko हनुमान जी स्वयं  रक्षा करते हैं | ।। दोहा ।।  बाल समय रवि भक्षि लियो तब,                            तीनहूं लोक भयो अंधियारों । ताहि सों त्रास भयो जग को,                     यह संकट काहू सो जात न टारो । देवन आनि करी विनती तब,                          छांड़ि दियो रवि कष्ट निवारो । को नहीं जानत है जग में कपि,                संकट मोचन नाम तिहारो।। को.१ ।। बालि की त्रास कपीस बसै गिरि,  ...