सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

करवा चौथ व्रत कथा - प्रथम कथा

 करवा चौथ व्रत कथा- प्रथम कथा 

एक साहूकार था, उसके साथ बेटे और एक बेटी थी। साथ में भाई व बहन एक साथ बैठकर भोजन करते थे। एक दिन कार्तिक की चौथ का व्रत आया तो भाई बोला कि बहन आओ भोजन करें। बहन बोली कि आज करवा चौथ का व्रत है, चांद उगने पर ही खाऊंगी। सब भाइयों ने सोचा कि चांद उगने तक बहन भूखी रहेगी तो एक भाई ने दिया जलाया, दूसरे भाई ने छलनी लेकर उसे ढॅंका और नकली चाॅंद दिखा कर बहन से करने लगे कि चल चांद उग आया है- अध्य दे ले। बहन अपनी भाभियों से कहने लगी  चलो अध्य दें तो भाभियां बोलीं, तुम्हारा चांद  उगा  होगा हमारा चांद तो रात को उगेगा। बहन ने जब अकेले ही अध्य दे दिया और खाने लगी तो पहले ही ग्रास में बाल आ गया, दूसरे ग्रास में कंकड़ आया, और तीसरा ग्रास मुंह की ओर किया तो उसकी ससुराल से संदेश आया उसका पति बहुत बीमार है, जल्दी भेजो। मां ने जब लड़की को विदा किया तो कहा कि रास्ते में जो भी मिले उसके पांव लगना और जो कोई सुहागा का आशीष दे तो उसके पल्ले में गांठ लगाकर उसे कुछ रुपए देना। बहन जब भाइयों से विदा हुई तो रास्ते में जो भी मिला उसने यही आशीष दिया की तुमने सात भाइयों की बहन बनी रहो, तुम्हारे भाई सुखी रहें और तो उनका सुख देखो। सुहागा आशीष किसी ने भी नहीं दिया।

             जब वह ससुराल पहुंची तो दरवाजे को उसकी छोटी ननद खड़ी थी, वह उसके भी पांव लगी तो उसने कहा कि सुहागन रहो, सपूति हो तो उसने यह सुनकर पल्ले में गांठ बाधी और ननद को सोने का सिक्का दिया। तभी भीतर गई तो सास ने कहा कि पति धरती पर पड़ा है, तो वह उसके पास जाकर उसकी सेवा करने के लिए बैठ गई। बाद में सासनी दासी के साथ बची कुची रोटी भेज दी। इस प्रकार से समय बीतते-बीतते मृगसीर (मार्गशीर्ष) की चौथ आई तो चौथ माता बोली- करवा लें,करवा लें, भाइयों की प्यारी करवा लें। लेकिन जब उसे चौथ माता नहीं दिखलाई जी तो वह बोली- हे माता! आपने मुझे उजाड़ा है तो आप ही मेरा उद्धार करोगी। आपको मेरा सुहाग देना पड़ेगा। तो उस चौथ माता ने बताया कि पौष की चौथ आयेगी,  वह मेरे से बड़ी है, उससे ही सब कहना। वही तुम्हारा सुहाग वापस देगी। पौष की चौथ आकर चली गई, माघ की चली गई, फाल्गुन की चली गई, चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ,आषाढ़ और श्रावण,भादों की सभी चौथ आयीं और यही कहकर चली गई कि आगे वाली को कहना। आश्रिन (क्वार) की चौथ आई तो उसने बताया कि तुम पर कार्तिक की चौथ नाराज हैं, उसीने तुम्हारा सुहाग लिया है, वही वापस कर सकती है। वही आयेगी तो पांव पकड़ कर विनती करना। यह बताकर वह भी चली गई।

           जब कार्तिक की चौथ आई तो वह गुस्से में बोली- भाइयों की प्यारी करवा लें, दिन में चांद उगनी करवा लें, व्रत खंडन करने वाली करवा लें। भूखी करवा लें,यह सुनकर वह चौथ माता को देखकर उनके पांव पकड़ कर गिड़गिड़ाने लगी। हे चौथ माता! मेरा सुहाग तुम्हारे हाथों में है- आप की मुझे सुहागिन करें। तो माता बोली- पापिन! हत्यारिन! मेरे पांव पकड़कर क्यों बैठ गई? तब वह बोली कि मुझसे भूल हुई उसे क्षमा कर दो, अब भूल नहीं करूंगी, तो चौथ माता ने प्रसन्न होकर आंखों से काजल, नाखूनों में से मेंहदी और टीके में से रोली लेकर छोटी उंगली से उसके पति पर छींटा दिया तो वह उठकर बैठ गया और बोला कि मैं बहुत सोया। वह बोली- क्या सोए, मुझे तो 12 महीने हो गए, अब जाकर चौथ माता ने मेरा सुहाग लौट आया। तब उसने कहा कि जल्दी से माता का पूजन करो। तब चौथ की कहानी सुनी, करवा का पूजन किया तो प्रसाद खाकर दोनों पति-पत्नी चौपड़ से नहीं बैठ गए। नीचे से दासी आई, उसने उन दोनों को  चौपड़ - पांसे से खेलते देखा तो उसने सासूजी को जाकर बताया। तब से सारे गांव में यह बात प्रसिद्ध हो गई कि सब स्त्रियां चौथ का व्रत करें सुहाग अटल रहेगा। जिस तरह से साहूकार की बेटी का सुहाग दिया, उसी तरह से चौथ माता सबको सुहागिन रखें। यही करवा चौथ के उपवास की सनातन महिमा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अम्बे जी की आरती | जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी

जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी  अम्बे जी की आरती जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। मांग सिंदूर विराजत, टीको मृग मद को । उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्र बदन नीको ।। कनक समान कलेवर, रक्ताम्बार राजे । रक्तपुष्प गलमाला, कंठन पर साजै ।। केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी। सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःख हारी। कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति।। शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती ।। चण्ड मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे । मधु, कैटभ दोउ मारे, सुर-भयहीन करें ।। ब्राह्मणी ऊद्राणी मैया, तुम कमला रानी। आगम- निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरु। बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु ।। तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता । भक्तन की दुःख हरता, हुआ सम्पत्ति करता।। भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ।। कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालके...

काली मिर्च क्या है- Black Pepper

 काली मिर्च क्या है- Black Pepper काली मिर्च (पाइपर नाइग्रम) Piperaceae परिवार में एक फूल वाली बेल है, जिसकी खेती इसके फल के लिए की जाती है, जिसे पेपरकॉर्न के रूप में जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सुखाया जाता है और मसाले और मसाला के रूप में उपयोग किया जाता है। फल एक ड्रूप (स्टोनफ्रूट) है जो लगभग 5 मिमी (0.20 इंच) व्यास (ताजा और पूरी तरह परिपक्व), गहरा लाल है, और इसमें एक पत्थर होता है जो एक काली मिर्च के बीज को घेरता है। पेपरकॉर्न और उनसे प्राप्त पिसी हुई काली मिर्च को केवल काली मिर्च के रूप में वर्णित किया जा सकता है, या अधिक सटीक रूप से काली मिर्च (पका हुआ और सूखा कच्चा फल), हरी मिर्च (सूखे कच्चे फल), या सफेद मिर्च (पके फलों के बीज) के रूप में वर्णित किया जा सकता है। काली मिर्च भारत के मालाबार तट की मूल निवासी है, और मालाबार काली मिर्च की खेती वहाँ और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है। पिसी हुई, सूखी और पकी हुई काली मिर्च का उपयोग प्राचीन काल से, स्वाद के लिए और पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। काली मिर्च दुनिया का सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला...

हिंदू धर्म क्या है । निबंध

हिंदू धर्म क्या है। निबंध  भारत का सर्व प्रमुख धर्म हिंदू धर्म है, जिससे इसकी प्राचीनता एवं विशालता के कारण 'सनातन धर्म'  भी कहा जाता है। ईसाई, इस्लाम , बौद्ध धर्म,  जैन धर्म आदि धर्मों के समान हिंदू धर्म किसी पैगंबर या व्यक्ति विशेष द्वारा स्थापित धर्म  नहीं है।  बल्कि यह प्राचीन काल से चले आ रहे विभिन्न धर्मों, मतमतांरों , आस्थाओं एवं विश्वासों का समुच्चय है।  एक विकासशील धर्म होने के कारण विभिन्न कालों में इसमें नए नए आयाम जोड़ दिए गए । वास्तव में हिंदू धर्म उसमें  विशाल परिदृश्य वाला धर्म है की उसमें आदिम ग्राम देवताओं, भूत पिसाच, स्थानीय देवी-देवताओं, झाड़-फूंक, तंत्र मंत्र से लेकर त्रिदेव एवं अन्य देवताओं तथा निराकार ब्रह्म और अत्यंत गुढ़दर्शन तक- सभी बिना किसी अंतर्विरोध के समाहित है और स्थान एवं व्यक्ति विशेष के अनुसार सभी की आराधना होती है । वास्तव में हिंदू धर्म लघु एवं महान परंपराओं का उत्तम संबंध दर्शाता है । एक ओर इसमें वैदिक तथा पुराणकालीन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होती है, तो दूसरी ओर कापालिक और अवधूतों द्वारा भी अत्यंत भयावह कर्मकांडी...