सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इस्लाम धर्म क्या है । निबंध





 इस्लाम धर्म क्या है। निबंध 

इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब थे, जिनका जन्म 29 अगस्त 570 को सऊदी अरब के मक्का नामक स्थान में कुरैशियों काबिले के अब्दुल्लाह नामक व्यापारी के घर हुआ था । जन्म के पूर्व ही पिता की और 5 वर्ष की आयु में माता की मृत्यु हो जाने के फलस्वरूप उनका पालन पोषण उनके दादा मुतल्लिक और चाचा अबू तालिब ने किया था। 25 वर्ष की आयु में उन्होंने खदीजा नामक एक विधवा से विवाह किया । मोहम्मद साहब के जन्म के समय अरबवासी अत्यंत पिछड़ा, कबीलाई और चरवाहों की जिंदगी बिता रहे थे, अतः मोहम्मद साहब ने उन सभी कबिलो लोगों को संगठित करके एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने का प्रयास किया । 15 वर्ष तक व्यापार में लगे होने के पश्चात वह कारोबार छोड़कर चिंतन मनन में लीन हो गए। मक्का के समीप हीरा की चोटी पर कई दिनों तक चिंतनशील रहने के उपरांत उन्हें देवदूत जिबरिल का संदेश प्राप्त हुआ कि वह जाकर कुरान शरीफ के रूप में प्राप्त ईश्वरीय संदेश का प्रचार करें । तत्पश्चात उन्होंने इस्लाम धर्म का प्रचार शुरू किया।  उन्होंने मूर्ति पूजा का विरोध किया, जिसे मक्का का पुरोहित वर्ग भड़क उठा और अंततः मुहम्मद साहब ने 16 जुलाई 6 22 को मकान छोड़कर वहां से 300 किलोमीटर उत्तर की ओर यश्री मदीना की और कुच कर दिया ।  उनकी यह यात्रा इस्लाम में हिजरत कहलाती है। इसी दिन से हिजरी संवत का आरंभ माना जाता है। कालांतर में 630 ई. में अपने लगभग 10000 अनुयायियों के साथ मोहम्मद साहब ने मक्का चढ़ाई करके उसे जीत लिया और वहां इस्लाम को लोकप्रिय बनाया।  2 वर्ष पश्चात 8 जून 632 में उनका निधन हो गया।


        इस्लाम शब्द का अर्थ है- अल्लाह को समर्पण। इस प्रकार मुसलमान वह है, जिसने अपने आपको अल्लाह को समर्पित कर दिया, अर्थात इस्लाम धर्म के के नियमों पर  चलने लगा । इस्लाम धर्म का आधारभूत सिद्धांत अल्लाह को सर्वशक्तिमान,  एकमात्र ईश्वर और जगत का पालक तथा हजरत मोहम्मद को उनका संदेशवाहक या पैगंबर मानना है। यही बात उनके 'कलमे' में दोहराई जाती है- "ला इलाहा इलल्लाह मुहम्मदुरसूलुल्लाह"  अर्थात अल्लाह एक है, इसके अलावा कोई दूसरा नहीं और मोहम्मद उसके रसूल या पैगंबर हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व मुसलमान यह कलमा पढ़ते हैं। इस्लाम में अल्लाह को कुछ हद तक साकार माना गया है, जो इस दुनिया से काफी दूर सातवें आसमान पर रहता है। वह अभाव शुन्य में फर्क सिर्फ 'कुन' कहकर ही सृष्टि रचता है । उसकी रचनाओं में आग से बने फरिश्ते और मिट्टी से बने मनुष्य सर्वश्रेष्ठ हैं । गुमराह फरिश्तों को शैतान कहा जाता है । इस्लाम के अनुसार मनुष्य सिर्फ एक बार दुनिया में जन्म लेता है। मृत्यु के पश्चात पुनः वह ईश्वरी कयामत के दिन जी उठता है और मनुष्य के रूप में किए गए अपने कर्मों के अनुसार ही जन्नत स्वर्ग या नरक पाता है । 


        पैगंबर मोहम्मद कही हुई बातें और उनकी स्मृतियों का 'हदीस' नामक ग्रंथ में संग्रह है।  इस्लाम धर्म में कर्म की पांच भेद किए गए हैं -(१) नित्य, (२) नौमित्तिक, (३) काम्य, (४) असम्मत तथा (५) निषिद्ध।  'नित्य'  वह आधारभूत कर्म है,  जिन्हें हर रोज करना चाहिए-(१) इस्लाम में निम्न पांच कर्तव्यों को हर मुसलमान के लिए अनिवार्य बताया गया है प्रतिदिन पांच वक्त( फजर, जुहर,असर, मगरिब, ईशा) नमाज पढ़ने, २- जरूरतमंदों को जकात दान देना,(३) रमजान के महीने में सूर्योदय सूर्योदय के पहले से लेकर सूर्या सूर्यास्त तब रोजा रखना, (४)  जीवन में कम से कम एक बार हज अर्थात मक्का स्थित काबा की यात्रा करना, तथा  (५) इस्लाम की रक्षा के लिए जिहाद धर्म युद्ध करना।


नैमित्तिक कर्म वे कर्म है, जिन्हें करने पर पुण्य प्राप्त होता है, परंतु न करने से पाप नहीं होता । काम्य वे कर्म है,  जो किसी कामना की पूर्ति के लिए किए जाते हैं । असम्मत वह कर्म है वे करना है जिनको करने का धर्म सम्मति तो नहीं देता, करने पर करता को दण्डनीय भी नहीं ठहराता। निषिद्ध (हराम) कर्म वे हैं, जिन्हें करने की धर्म मना ही करता है और इसके करता को दण्डनीय ठरहता है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अम्बे जी की आरती | जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी

जय अम्बे गौरी | दुर्गा आरती इन ह‍िंदी | Ambe Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi. Om Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi | माता की आरती इन हिंदी  अम्बे जी की आरती जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी। तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।। मांग सिंदूर विराजत, टीको मृग मद को । उज्जवल से दोउ नैना, चन्द्र बदन नीको ।। कनक समान कलेवर, रक्ताम्बार राजे । रक्तपुष्प गलमाला, कंठन पर साजै ।। केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी। सुर नर मुनि जन सेवत, तिनके दुःख हारी। कानन कुण्डल शोभित,नासाग्रे मोती । कोटिक चंद्र दिवाकर, राजत सम ज्योति।। शुम्भ निशुम्भ बिदारे, महिषासुर घाती। धूम्र विलोचन नैना, निशिदिन मदमाती ।। चण्ड मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे । मधु, कैटभ दोउ मारे, सुर-भयहीन करें ।। ब्राह्मणी ऊद्राणी मैया, तुम कमला रानी। आगम- निगम बखानी, तुम शिव पटरानी।। चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरु। बाजत ताल मृदंगा, अरु बाजत डमरु ।। तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता । भक्तन की दुःख हरता, हुआ सम्पत्ति करता।। भुजा चार अति शोभित वर मुद्रा धारी । मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ।। कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती। श्री मालके...

काली मिर्च क्या है- Black Pepper

 काली मिर्च क्या है- Black Pepper काली मिर्च (पाइपर नाइग्रम) Piperaceae परिवार में एक फूल वाली बेल है, जिसकी खेती इसके फल के लिए की जाती है, जिसे पेपरकॉर्न के रूप में जाना जाता है, जिसे आमतौर पर सुखाया जाता है और मसाले और मसाला के रूप में उपयोग किया जाता है। फल एक ड्रूप (स्टोनफ्रूट) है जो लगभग 5 मिमी (0.20 इंच) व्यास (ताजा और पूरी तरह परिपक्व), गहरा लाल है, और इसमें एक पत्थर होता है जो एक काली मिर्च के बीज को घेरता है। पेपरकॉर्न और उनसे प्राप्त पिसी हुई काली मिर्च को केवल काली मिर्च के रूप में वर्णित किया जा सकता है, या अधिक सटीक रूप से काली मिर्च (पका हुआ और सूखा कच्चा फल), हरी मिर्च (सूखे कच्चे फल), या सफेद मिर्च (पके फलों के बीज) के रूप में वर्णित किया जा सकता है। काली मिर्च भारत के मालाबार तट की मूल निवासी है, और मालाबार काली मिर्च की खेती वहाँ और अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर की जाती है। पिसी हुई, सूखी और पकी हुई काली मिर्च का उपयोग प्राचीन काल से, स्वाद के लिए और पारंपरिक औषधि के रूप में किया जाता रहा है। काली मिर्च दुनिया का सबसे अधिक कारोबार किया जाने वाला...

हिंदू धर्म क्या है । निबंध

हिंदू धर्म क्या है। निबंध  भारत का सर्व प्रमुख धर्म हिंदू धर्म है, जिससे इसकी प्राचीनता एवं विशालता के कारण 'सनातन धर्म'  भी कहा जाता है। ईसाई, इस्लाम , बौद्ध धर्म,  जैन धर्म आदि धर्मों के समान हिंदू धर्म किसी पैगंबर या व्यक्ति विशेष द्वारा स्थापित धर्म  नहीं है।  बल्कि यह प्राचीन काल से चले आ रहे विभिन्न धर्मों, मतमतांरों , आस्थाओं एवं विश्वासों का समुच्चय है।  एक विकासशील धर्म होने के कारण विभिन्न कालों में इसमें नए नए आयाम जोड़ दिए गए । वास्तव में हिंदू धर्म उसमें  विशाल परिदृश्य वाला धर्म है की उसमें आदिम ग्राम देवताओं, भूत पिसाच, स्थानीय देवी-देवताओं, झाड़-फूंक, तंत्र मंत्र से लेकर त्रिदेव एवं अन्य देवताओं तथा निराकार ब्रह्म और अत्यंत गुढ़दर्शन तक- सभी बिना किसी अंतर्विरोध के समाहित है और स्थान एवं व्यक्ति विशेष के अनुसार सभी की आराधना होती है । वास्तव में हिंदू धर्म लघु एवं महान परंपराओं का उत्तम संबंध दर्शाता है । एक ओर इसमें वैदिक तथा पुराणकालीन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना होती है, तो दूसरी ओर कापालिक और अवधूतों द्वारा भी अत्यंत भयावह कर्मकांडी...